Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 Apply: इंटर पास ₹25,000 स्कॉलरशिप, इस लिंक से करें आवेदन, @medhasoft.bihar.gov.in

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 Apply: इंटर पास ₹25,000 स्कॉलरशिप, इस लिंक से करें आवेदन, @medhasoft.bihar.gov.in

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 Apply:

बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 में सफल छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹25,000 तक की स्कॉलरशिप राशि उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। इंटर स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। आवेदन शुरू होने के बाद छात्राएं आधिकारिक पोर्टल एवं MedhaSoft वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगी। यदि आपने बिहार बोर्ड से 12वीं परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की है और स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां आपको Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 Apply Online से संबंधित आवेदन तिथि, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, लाभ की राशि, आवेदन की स्थिति जांचने का तरीका तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताई जाएंगी। स्कॉलरशिप आवेदन कैसे करें …पूरा लेख पढ़ें…

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 Apply:- Highlight 

Name Of The Board  Bihar School Examination Board (BSEB), Patna
Scholarship Name Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026
Article Type Scholarship Update
Academic Session 2024-26
Application Mode Online
Eligible Students Intermediate (12th) Passed Students
Online Apply Start Date 31 May 2026 (Expected)
Last Date to Apply ****
Intermediate Result Date 23 March 2026
Inter Examination Date 02 February to 13 February 2026
Scholarship Amount ₹25,000 (As Per Eligibility)
Official Portal medhasoft.bihar.gov.in
WhatsApp Channel Join Now

Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply: New Updates

यदि आप भी बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे और स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी तथा इसका परिणाम 23 मार्च 2026 को जारी किया गया। परीक्षा में सफल होने वाली छात्राओं के लिए बिहार सरकार द्वारा स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण छात्राओं को ₹25,000 तथा द्वितीय श्रेणी (Second Division) से उत्तीर्ण छात्राओं को ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगी। आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कॉलरशिप की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। 

Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply: इंटर पास स्कॉलरशिप आवेदन कब होगा ?

बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 उत्तीर्ण करने वाली पात्र एवं अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार Bihar Board 12th Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 मई 2026 से 15 जून 2026 (संभावित) तक चल सकती है। आवेदन शुरू होने के बाद योग्य छात्राएं आधिकारिक पोर्टल medhasoft.bihar.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगी। आवेदन के समय आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन से संबंधित डायरेक्ट लिंक और नवीनतम अपडेट नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्राएं आसानी से अपना फॉर्म भर सकेंगी।

Bihar Board 12th Scholarship 2026 Registration Form Details

ऑनलाइन आवेदन करते समय इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 उत्तीर्ण छात्राओं को निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी—

Personal & Registration Details

  • Registration Number
  • Student Name (As per BSEB Record)
  • Father’s Name
  • Date of Birth
  • Category
  • Marital Status (Married/Unmarried)
  • Total Obtained Marks
  • Passing Division

Aadhaar Verification Details

  • Aadhaar Number
  • Name as per Aadhaar Card
  • Gender
  • Aadhaar Authentication

Mobile & Email Verification

  • Mobile Number Verification
  • Active Mobile Number
  • Email Verification
  • Email ID

Bank Account Details

  • IFSC Code
  • Bank Name
  • Account Holder Name
  • Bank Account Number
  • Aadhaar Linked Bank Account

Final Submission

  • Preview Application Form
  • Verify All Entered Details
  • Final Submit & Print Application Receipt 

Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply: स्कॉलरशिप राशि DBT के माध्यम से कैसे मिलेगी? 

बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 में सफल हुई अविवाहित छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन के समय बैंक खाते की सही जानकारी देना अनिवार्य होगा तथा बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र छात्राओं को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वीकृत लाभार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, भुगतान स्थिति जांचने का तरीका तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में आगे विस्तार से बताई गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े |

Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply: पात्रता एवं आवश्यक शर्तें

बिहार बोर्ड 12वीं स्कॉलरशिप 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका को सरकार द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। केवल योग्य छात्राओं को ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई पात्रता को ध्यानपूर्वक अवश्य जांच लें—

आवश्यक पात्रता

  • आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा का इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • आवेदिका अविवाहित होनी चाहिए।
  • प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी अथवा निर्धारित पात्रता के अनुसार उत्तीर्ण छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन के समय आधार कार्ड एवं बैंक खाता विवरण उपलब्ध होना चाहिए।
  • बैंक खाता छात्रा के नाम पर एवं आधार से लिंक होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही एवं सत्यापित होनी चाहिए।

उपरोक्त सभी शर्तों को पूरा करने वाली छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। 

Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply: आवश्यक दस्तावेज ? 

बिहार बोर्ड 12वीं स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना चाहिए। आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया के दौरान नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। सभी दस्तावेज सही एवं अद्यतन होने चाहिए, तभी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। 

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट / रिजल्ट शीट
  • इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • बैंक पासबुक (बैंक खाता छात्रा के नाम पर एवं आधार से लिंक होना चाहिए)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार लिंक बैंक खाता विवरण
  • रजिस्ट्रेशन नंबर एवं रोल नंबर

How to Apply 12th Scholarship 2026: कक्षा 12वीं स्कालरशिप आवेदन कैसे करें ?

बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 पास छात्रा, स्कॉलरशिप आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करें और आसानी से स्कॉलरशिप आवेदन कर पाएंगे –

छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म

स्टेप 1- बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं स्कॉलरशिप आवेदन करने हेतु टाइप करें आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in या biharboardpro.com |

स्टेप 2- आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद Apply For inter 2026 Scholarship के लिंक पर क्लिक करके, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ और प्राप्तांक दर्ज करें |

स्टेप 3- सभी जानकारी भर लेने के बाद, अपना मार्कशीट आधार और बैंक डिटेल्स स्कैन करके अपलोड करें |

स्टेप 4- सभी डिटेल्स को एक बार वेरीफाई कर ले उसके बाद Finalize के बटन पर क्लिक करें |

स्टेप 5-  शिक्षा विभाग आपके दस्तावेज की जांच करेगा और उसके बाद वेरिफिकेशन के बाद सीधे DBT के माध्यम से पैसा बैंक खाता में भेज दिया जाएगा |

Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply:- Quick Links
Bihar Board 12th Scholarship 2026 Apply Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Channel  Click Here

 

 

Leave a Comment