Bihar Board 12th Scholarship Payment List 2026: ₹25,000 स्कॉलरशिप का पैसा आना शुरू, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस, @medhasoft.bihar.gov.in
Bihar Board 12th Scholarship Payment List 2026:
बिहार सरकार के द्वारा राज्य की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) है। इस योजना के तहत बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास करने वाली योग्य छात्राओं को आर्थिक सहायता के रूप में ₹25,000 तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाती है। अगर आपने भी Bihar Board Inter Exam 2026 पास किया है और इंटर स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार द्वारा स्कॉलरशिप राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। योग्य छात्राओं के बैंक खाते में पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे भेजा जाएगा। इस लेख में हम आपको Bihar Board 12th Scholarship Payment List 2026, पेमेंट कब आएगा, पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें, आवेदन की स्थिति कैसे देखें, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें…
Bihar Board 12th Scholarship Payment List 2026:- Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना |
| आर्टिकल का नाम | Bihar Board 12th Scholarship Payment List 2026 |
| श्रेणी | Scholarship |
| सत्र | 2024-26 |
| कक्षा | 12वीं (Intermediate) |
| स्कॉलरशिप राशि | ₹25,000 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | अगस्त 2026 (संभावित) |
| पेमेंट जारी होने की तिथि | जुलाई से अगस्त 2026 |
| पेमेंट माध्यम | DBT के माध्यम से |
| ऑफिशियल वेबसाइट | medhasoft.bihar.gov.in |
Bihar Board 12th Scholarship 2026 क्या है?
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत इंटर पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जो छात्राएं बिहार बोर्ड से वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास करती हैं और योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करती हैं, उन्हें ₹25,000 की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाती है। यह राशि छात्राओं के बैंक खाते में किसी अन्य माध्यम से नहीं बल्कि DBT (Direct Bank Transfer) के जरिए सीधे भेजी जाती है। इसलिए आवेदन करते समय बैंक खाते की जानकारी सही देना बहुत जरूरी होता है।
Bihar Board 12th Scholarship Payment 2026 कब आएगा?
इंटर स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा सभी आवेदनों की जांच की जाती है। जिन छात्राओं का आवेदन सही पाया जाता है और जिनके सभी दस्तावेज सत्यापित हो जाते हैं, उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड इंटर स्कॉलरशिप 2026 का भुगतान जुलाई से अगस्त 2026 के बीच शुरू होने की संभावना है। छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Scholarship Payment Status 2026 जरूर चेक करती रहें।
Bihar Board 12th Scholarship 2026 Eligibility (पात्रता)
अगर आप भी इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास नीचे दी गई सभी योग्यताएं होनी चाहिए।
1. बिहार राज्य का निवासी होना जरूरी
इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की मूल निवासी छात्राओं को दिया जाता है।
2. बिहार बोर्ड से इंटर पास होना चाहिए
आवेदक छात्रा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हो।
3. छात्रा अविवाहित होनी चाहिए
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर स्कॉलरशिप का लाभ केवल अविवाहित छात्राओं को दिया जाता है।
4. सभी वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं
इस योजना का लाभ सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सभी वर्ग की योग्य छात्राओं को दिया जाता है।
5. बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त करने के लिए छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
Bihar Board 12th Scholarship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्राओं के पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- इंटरमीडिएट मार्कशीट
- 12वीं का एडमिट कार्ड
- बैंक पासबुक
- बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
महत्वपूर्ण सूचना:
स्कॉलरशिप का पैसा प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यदि बैंक खाता आधार से सीडेड नहीं है तो भुगतान में परेशानी हो सकती है।
Bihar Board 12th Scholarship Payment List 2026 में नाम कैसे देखें?
यदि आप भी वर्ष 2026 में इंटर पास किए हैं और स्कॉलरशिप का फॉर्म अप्लाई किए थे आपके लिए खुशखबरी निकाल कर आई है कि स्कॉलरशिप पेमेंट लिस्ट जारी कर दिया गया और Bihar Board 12th Scholarship Payment Status देखने के लिए गूगल पर सर्च करें www.biharboardpro.com यहां से सिर्फ 1 क्लिक अपना पेमेंट स्टेटस को चेक कर सकेंगे
Bihar Board 12th Scholarship 2026 DBT Payment Process
बिहार सरकार द्वारा स्कॉलरशिप राशि भेजने के लिए DBT प्रणाली का उपयोग किया जाता है।
DBT का पूरा नाम Direct Benefit Transfer है। इसके माध्यम से सरकार सीधे लाभार्थी छात्रा के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करती है।
DBT भुगतान के लिए जरूरी है कि:
- बैंक खाता छात्रा के नाम पर हो।
- बैंक खाता सक्रिय हो।
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो।
- आवेदन में दी गई जानकारी सही हो।
How to Check 12th Pass Scholarship Payment Status 2026: इन्टर पास ₹25,000 स्कॉलरशिप, पेमेंट स्टेटस कैसे देखें ?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस देखने हेतु, आवेदक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आसानी से स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस देख पाएंगे :-
स्टेप 1- बिहार बोर्ड इन्टर पास स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस देखने हेतु अधिकारीक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in टाइप करें |
स्टेप 2- आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद Bihar Board 12th Scholarship Payment Status 2026 के बटन पर क्लिक करना है |
स्टेप 3- क्लिक करने के बाद नया पेज खुलकर आएगा, उसके बाद अपना Registration No व Date Of Birth भरकर, Get Status के बटन पर क्लिक करके आसानी से Scholarship Payment Status देख पाएंगे |
स्टेप 4- इन्टर पास 25,000 स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस देखने का लिंक नीचे दिया गया है |
Note- बिहार बोर्ड इन्टर पास स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस व हरेक जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमेशा टाइप करें www.biharboard.co और हर एक अपडेट से Updated रहना आवश्यक है |
Bihar Board 12th Scholarship Payment List 2026: Quick Links
| Official Website | medhasoft.bihar.gov.in |
| Scholarship Apply | Click Here |
| Payment Status Check | Click Here |
| Application Status | Click Here |